फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवस्थापना निधि के कामों को लेकर फिर नगर निगम में फिर विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अवस्थापना निधि के कामों को लेकर फिर नगर निगम में फिर विवाद 
विज्ञापन


भाजपा पार्षदों ने महानगर अध्यक्ष से की शिकायत


माई सिटी रिपोर्टर 
लखनऊ। अवस्थापना निधि और 15वे वित्त के बजट से कराए जाने वाले विकास कार्यों के आवंटन में भेदभाव का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदो ने एक बार फिर  महापौर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कार्य आवंटन  से नाराज भाजपा के करीब 30 पार्षदों ने शुक्रवार को पार्टी के महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी से मिलकर शिकायत की । पूर्व में भी पार्षद इस तरह का पक्षपात किया जाने का आरोप लगा चुके हैं।
विज्ञापन

पार्षदों का कहना था कि महापौर जिन पार्षदों को पसंद करती हैं  उनके वार्ड में ज्यादा काम दिया गया है। जिनको पसंद नहीं करती हैं उनके वार्ड में काम ही नहीं देती हैं। सभी ने अपने-अपने वार्डों से जुड़े विकास कार्यों और बजट आवंटन का ब्योरा  अध्यक्ष के सामने रखा। बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के संसदीय क्षेत्र के 88 वार्डों के विकास के लिए केवल 18 करोड़ रुपये दिए गए है, जबकि मोहनलालगंज लोकसभा क्षेत्र के सपा सांसद आरके.चौधरी के मोहनलालगंज क्षेत्र के मात्र 22 वार्डों में 32 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए गए। इससे साफ है कि पक्षपात किया गया है। विकास कार्यों के आवंटन से नाराज जिन पार्षदों ने पार्टी के महानगर अध्यक्ष से मुलाकात की उसमें देव शर्मा मिश्रा उर्फ मुन्ना मिश्रा, शैलेंद्र वर्मा, हरीश अवस्थी और मुकेश सिंह मोंटी प्रमुख है। मुलाकात के दौरान महानगर अध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें