फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: आठ चिकित्सा अधिकारी बदले, विवेक गुप्ता को लोकबंधु तो ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर अस्तपाल की कमान

Fri, 24 Jul 2026 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

Eight Medical Officers: यूपी में देर रात आठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। लखनऊ के लोकबंधु और बलरामपुर अस्तपाल को स्थाई निदेशक मिल गया है। 
विज्ञापन
प्रदेश में डॉक्टरों के तबादले। डेमो पिक। - फोटो : adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल और  लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय को शुक्रवार को स्थाई निदेशक मिल गया है। बलरामपुर चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. विवेक गुप्ता को लोकबंधु राजनारायण चिकित्सालय का निदेशक और अपर निदेशक अयोध्या मंडल डा. ब्रजेश कुमार सिंह को बलरामपुर चिकित्सालय का निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


शासन की ओर से शुक्रवार शाम आठ डॉक्टरों को नई जिम्मेदारी दी गई है। इसमें बलरामपुर अस्पताल और लोकबंधु राजनारायण अस्पताल के निदेशकों की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा कानपुर नगर के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डा. मनमोहन आर्या को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक बजट बनाया गया है। 

वाराणसी के अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण डा. नरेंद्र देव शर्मा को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक पीएचसी नियुक्त किया गया है। बस्ती जिला अस्पताल की अधीक्षक डा. खालिद रिजवान को महानिदेशालय में निदेशक परिवार कल्याण नियुक्त किया गया है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी चिकित्सालय लखनऊ के वरिष्ठ परामर्शदाता डा. मोहम्मद अतहर को स्वास्थ्य महानिदेशालय में निदेशक स्वास्थ्य नियुक्त किया गया है। देवीपाटन मंडल की अपर निदेशक स्वास्स्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. अल्पना रानी को मानसिक रोग चिकित्सालय बरेली का निदेशक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें