फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जांच में निराला नगर के होटल-रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में निराला नगर के होटल-रेस्टोरेंट में मिली गड़बड़ियां
विज्ञापन


एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने की जांच

माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एलडीए व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने बुधवार को भी शहर में अभियान चलाकर होटलों में अग्निशमन मानकों की जांच की। इस दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में अनियमित्ता उजागर हुई। अब इनके खिलाफ एलडीए की ओर से कार्रवाई शुरू गई है।

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने दिल्ली में होटल में आग से हुये दर्दनाक हादसे के दृष्टिगत शहर में बहुमंजिला इमारतों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच के आदेश दिये हैं। जिसके लिए एलडीए के प्रवर्तन व अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गई है। बुधवार को ज्वाइंट टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर बहुमंजिला भवनों में संचालित होटलों व रेस़्त्रां में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर सचिव सीपी त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में प्रवर्तन जोन-4 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार व एफएसओ ने टीम के साथ निराला नगर में अभियान चलाया। जिसमें होटल सैंडस्टोन, होटल रेग्नेंट, होटल गोल्डन ऑर्किड, होटल नेक्टर इन, रघुवीर पैलेस, कपूर्स डॉट इन, रेनबो गोल्ड इन में निरीक्षण किया गया। इसमें कुछ प्रतिष्ठानों में स्वीकृत मानचित्र के सापेक्ष स्थल पर हुए निर्माण कार्य में आंशिक विचलन पाया गया। जिस पर होटल मालिकों/प्रबंधक को नोटिस भेजी जाएगी। इसके अलावा तीन होटल प्रबंधक मौके पर स्वीकृत मानचित्र प्रस्तुत नहीं कर सके। उनसे तीन दिन में स्वीकृत भवन मानचित्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें