फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आवारा कुत्तों के हमले में शहर के पूर्व महापौर घायल, पैर और पीठ में कई जगह काटा

विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले में शहर के पूर्व महापौर घायल
विज्ञापन
आवारा कुत्तों के हमले में शहर के पूर्व महापौर घायल, पैर और पीठ में कई जगह काटा
विज्ञापन




माई सिटी रिपोर्टर 

लखनऊ। आवारा कुत्तों के हमले में शहर के पूर्व महापौर घायल हो गए हो गए हैं।  कुत्तों के एक  झुंड ने हमला कर उनके पैर और पीठ में कई जगह काटा है। इस मामले की शिकायत उन्होंने नगर निगम में की है। 
विज्ञापन


पूर्व महापौर सुरेश चंद्र अवस्थी अलीगंज इलाके में आने वाले महाकवि जयशंकर प्रसाद वार्ड  वार्ड के सेक्टर क्यू चौराहा के पास रहते हैं। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद वह घर के पास ही कॉलोनी में टहल रहे थे । इस दौरान 10 से 12 आवारा कुत्तों में उन पर हमला कर दिया। जब तक वह संभालते कुत्तों ने उनको पैर और पीठ में कई जगह काट लिया।  शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए और उनको बचाया। पूर्व महापौर ने बताया कि इलाके में कुत्तों का आतंक है। आए दिन यह किसी न किसी को काटते रहते हैं । इलाके में ही एक महिला ने 10 12 आवारा कुत्तों को पालक रखा है । उसने इनका लाइसेंस भी नहीं बनवाया है। आवारा कुत्तों से लोगों को बहुत परेशानी है । नगर निगम के पशु कल्याण अधिकारी से शिकायत की गई है कि वह इन आवारा कुत्तों को पकड़वाकर इलाके के  लोगों को परेशानी से निजात दिलाए। पशु कल्याण अधिकारी डॉ अभिनव वर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है टीम को मौके पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें