नगर निगम के डंपरों से डीजल चोरी, सोशल मीडिया पर वायरल
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। मोहन रोड पर घुरघुरी तालाब के पास नगर निगम के कूड़ा ले जाने वाले डंपरों से डीजल चोरी का
एक मामला सोशल मीडिया पर बुधवार देर शाम वायरल हुआ है।
इसमें एक लड़का नगर निगम लिखे डंपर की टंकी से पाइप से तेल निकलता दिख रहा है। यह फोटो कब की है इसकी जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह ताजा मामला बताया जा रहा है। पहले भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं।
मोहन रोड के शिवरी गांव में नगर निगम का कूड़ा निस्तारण प्लांट लगा है, जहां पर शहर घर से निकलने वाले कूड़े को निस्तारण के लिए लाया जाता है। इन्हीं गाड़ियों से तेल चोरी की बात कही जा रही है। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि अभी उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है लेकिन वह इसका पता करेंगे। जो दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जएगी।