फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल नहीं होगा ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण, अब दो सप्ताह बाद होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीन कॉरिडोर का लोकार्पण टला, दो सप्ताह बाद होगा
विज्ञापन


रक्षा मंत्री के सरकारी कार्य में व्यस्त होने से टला

सांसद प्रतिनिधि ने दी जानकारी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। गोमती नगर के समतामूलक चौक से डालीगंज पुल तक ग्रीन कॉरिडोर योजना के दूसरे फेज का शनिवार 28 फरवरी को होने वाला शुभारंभ टल गया है। देश के रक्षामंत्री व शहर के सांसद राजनाथ सिंह को यह करना था मगर वह सरकारी कार्य में व्यस्त हैं । ऐसे में दिल्ली से लखनऊ नहीं आ पाएंगे इसको लेकर सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी की ओर से बृहस्पतिवार शाम सूचना भी जारी की गई है।
विज्ञापन


पहले लोकार्पण 22 फरवरी को प्रस्तावित था मगर नहीं हो पाया है। उसके बाद एक मार्च की चर्चा और फिर बाद में 28 फरवरी की तारीख तय बताई गई। अब अचानक 28 को भी लोकार्पण नहीं हो पाएगा। ऐसे में अब तीसरी बार लोकार्पण टला है। सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी ने बताया कि सरकारी कार्य में व्यस्तता के चलते सांसद 28 फरवरी को नहीं आ पाएंगे। इसके कारण ग्रीन कॉरिडोर के लोकार्पण सहित अन्य कार्यक्रमों को स्थगित किया गया है। दो सप्ताह के अंदर सांसद आएंगे तब लोकार्पण व अन्य कार्यक्रम में शामिल होंगे। जानाकरों का कहना है कि समतामूलक से निशातगंज और वहां से हनुमान सेतु तक का कॉरिडोर करीब डेढ़ महीने से तैयार है और लोकार्पण के इंतजार में शुरू नहीं हो पा रहा है। इसके शुरू होने के बाद रोजाना करीब दो लाख की आबादी को फायदा होगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें