फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने हटाईं 30 अवैध होर्डिंग, एक करोड़ से अधिक प्रचार शुल्क भी वसूला

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने हटाईं 30 अवैध होर्डिंग, एक करोड़ से अधिक प्रचार शुल्क भी वसूला
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम ने बृहस्पतिवार को भी अवैध होर्डिंगों के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई जिन विज्ञापन एजेंसियों ने प्रचार शुल्क जमा नहीं किया। अभियान के दौरान अलग-अलग इलाकों से करीब 50 विज्ञापन पट हटाए गए और 1.05 करोड़ रुपये प्रचार शुल्क भी वसूला गया।
विज्ञापन


नगर निगम के प्रचार अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और प्रचार निरीक्षक पंकज अवस्थी और कृष्ण मगन सिंह की अगुवाई में अभियान चलाया गया। जिसमें सुल्तानपुर रोड, शहीद पथ के आसपास और कानपुर रोड से अवैध विज्ञापन पट हटाए गए। इस दौरान नगर निगम ने 01 करोड़ 05 लाख 08 हजार 546 रुपये प्रचार शुल्क भी जमा कराया। नगर निगम की ओर से यह कार्रवाई एक सप्ताह पहले अमर उजाला की ओर से अवैध विज्ञापन पटों के खिलाफ चलाए गए अभियान की बाद की जा रही है। पिछले चार दिन से चल रहे अभियान के दौरान छोटे बड़े मिलाकर करीब 200 पट हटाए गए हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें