फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: होली पर परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलाएगा अतिरिक्त बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलाएगा अतिरिक्त बसें
विज्ञापन


लोगों का आना जाना होगा आसान

निगम प्रशासन ने तैयारी की शुरू


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। होली पर लोगों को आने-जाने में परेशानी न हो इसके लिए परिवहन निगम 28 फरवरी से नौ मार्च तक अतिरिक्त बसें चलाएगा। इसको लेकर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। बस अड्डों पर अधिकारियों की ड्यूटी 24घंटे शिफ्ट वार रहेगी। बस चलाने वालों को निगम प्रोत्साहन राशि भी देगा। इसको लेकर मंगलवार को विभागीय मंत्री दयाशंकर सिंह और निगम के प्रबंध निदेशक प्रभु एन सिंह की ओर से आदेश जारी जारी किया गया है। निगम करीब 500 अतिरिक्त बसें चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने कहा कि गाजियाबाद,दिल्ली एवं पश्चिमी क्षेत्रों से लोग ज्यादा यात्रा करते हैं, जिसको देखते हुए इन क्षेत्रों में बसों एवं कर्मचारियों की संख्या आवश्यकतानुसार निर्धारित करते हुए पहले से ही तैयारी कर ली जाए। जितनी भी बसें हैं उनको रोड पर उतारा जाए।। यह भी कहा कि त्योहार के दौरान अनुबंधित बसों को अवकाश न दिया जाए। वाहन स्वामी अपने वाहनों की मरम्मत कार्य कराकर संचालन के लिए अपनी बसें उपलब्ध कराए। मंत्री कहा कि यात्रियों को कोई असुविधा न हो। प्रवर्तन दल निरंतर ड्यूटी पर उपलब्ध रहें और चालकों-परिचालकों का ब्रेथ एनलाइजर टेस्ट किया जाए, जिससे कि यात्रियों को सुरक्षित यात्रा उपलब्ध हो। बसों के कल-पुर्जे, खिड़कियों के शीशे इत्यादि लगे होने के साथ सीटों की स्थिति अच्छी होनी चाहिए। फायर सेफ्टी उपकरण भी बसों में मौजूद हो। बस एवं बस स्टेशनों पर साफ सफाई भी बेहतर रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें