फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छोटे घर वालों को कम देना होगा गृहकर, लगेगा पांच प्रतिशत कम

विज्ञापन
विज्ञापन
छोटे घर वालों को कम देना होगा गृहकर, लगेगा पांच प्रतिशत कम
विज्ञापन


विशिष्ट पदक और वीरता चक्र पाने वालों को भी अप्रैल से छूट

नगर निगम कार्यकारिणी ने दी मंजूरी

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नए साल के बजट नगर निगम ने एक बार फिर कच्चे व उन छोटे मकानों को गृहकर में रियायत दी है, जिनका वार्षिक किराया मूल्यांकन (एआरवी) 900 रुपए तक है। नगर निगम कार्यकारिणी ने रविवार को इसका प्रस्ताव पास कर दिया है। ऐसे भवनस्वामियों से नगर निगम पांच प्रतिशत कम हाउस टैक्स लेगा। इस प्रस्ताव के पास होने से 60 हजार से अधिक आबादी को होगा। इसके अलावा उन भूतपूर्व सैनिकों व उनकी विधवाओं व आश्रितों को भी गृहकर में छूट मिलेगी जिनको देश सेवा के लिए विशिष्ट चक्र से सम्मानित किया गया है। भारत रत्न वालों के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों, वैज्ञानिकों व पत्रकारोंं को भी छूट दी जाएगी।

----------

इनको भी दी जाएगी गृहकर में छूट

-नगर निगम में कार्यरत पालिका केंद्रीयत व अकेंद्रीयत सेवा के उन कर्मचारियेांं को गृहकर नहीं देना होगा जिनका शहर में एक ही मकान है और वह उसमें स्वयं रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ऐसे भूतपूर्व सैनिक जिन्हें परमवीर चक्र, अशोक चक्र तथा अन्य सैनिक अथवा असैनिक शौर्य चक्र से सम्मानित किया इसके साथ ही उनकी विधवाओं अथवा उनके आश्रितों (पति, पत्नी, नाबालिग बच्चे एवं अविवाहित पुत्री) को भी छूट दी जाएगी। बशर्ते भवन आवासीय हो और वह स्वयं उसमें निवास करते हों।

-भारत रत्न, राष्ट्रपति से शौर्य पदक प्राप्त पुलिस कर्मी या अधिकारी और अर्जुन पदक धारक गृहकर से मुक्त होंगे।

-राष्ट्रीय स्तर के पत्रकार, वैज्ञानिक तथा खिलाड़ियों को गृहकर में आधी छूट दी जाएगी।

-स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, उनकी विधवाओं और उनके आश्रित (नाबालिग बच्चे तथा अविवाहित पुत्री) को भी गृहकर नहीं देना होगा।

-80 प्रतिशत से 100 प्रतिशत तक दिव्यांगजन को शतप्रतिशत तथा 50 प्रतिशत से अधिक व 80 प्रतिशत से कम दिव्यांग को गृहकर में 50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।

-------

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें