फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम ने कई इलाकों में चलाया अतिक्रमण अभियान, हटाए कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम ने कई इलाकों में चलाया अतिक्रमण अभियान, हटाए कब्जे
विज्ञापन


सड़क पर कार गैराज चलाने वाले दो पकड़ा गया

प्रतिबंधित पॉलिथीन पर वसूला गया एक लाख जुर्माना


माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की टीमों ने बुधवार को लालबाग, कैसरबाग, अमीनाबाद और मीराबाई मार्ग, अलीगंज सहित कई इलाकों में अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। इस दौरान विरोध के बीच सड़क पटरी से करीब 100 कब्जे हटाए गए। लालबाग में तो कई बार मना करने के बाद भी सड़क पर कार गैराज चलाने वाले दो लोगों को पकड़कर नगर निगम लाया भी गया।
नगर निगम जोन एक जेानल अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने बताया कि अमीनाबाद, लालबाग में स्मार्ट सिटी ऑफिस से नूर मंजिल वाली रोड, नावेल्टी सिनेमा के आसपास और मीराबाई मार्ग पर अभियान चलाया गया। इस दौरान लालबाग में दयानिधान पार्क के पीछे सड़क पर कार गैराज चलाने वाले दो मकैनिकों को पकड़ा भी गया। जिन्हें एक करीब एक घंटे बाद यह माफीनाम लिखने पर छोड़ा गया कि दोबारा सड़क पर गैराज नहीं चलाएंगे। जोनल अफसर ने कहा कि यदि वह मॉफीनामा नहीं लिखते तो पुलिस के हवाले किया जाता। वहीं अलीगंज इलाके में कपूरथला चौराहा पर अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम टीम को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पहुंचकर विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

प्रतिबंधित पॉलिथीन पर वसूला एक लाख रुपये जुर्माना

अतिक्रमण के अलावा नगर निगम की टीमों ने प्रतिबंधित पॉलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ भी ऐशबाग, सीतापुर रोड परनिया चौराहा सब्जी मंडी के पास, आशियाना पावर हाउस चौराहा, रतन खंड, रुचि खंड आदि इलाको में अलग-अलग अभियान चलाया और दुकानादारों से करीब एक लाख रुपये जुर्माना वसूल किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें