फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अनंत नगर योजना के 637 भूखंडों की लॉटरी 30 व 31 जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
अनंत नगर योजना के 637 भूखंडों की लॉटरी 30 व 31 जनवरी को
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। एलडीए की अनंत नगर आवासीय योजना के 637 भूखंडों के लिए लॉटरी 30 व 31 जनवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में होगी। लाटरी 7429 आवेदकों के बीच डाली जाएगी।
विज्ञापन


एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि मोहान रोड स्थित अनंत नगर योजना में तृतीय चरण में आकाश खंड के 617 और आदर्श खंड के 20 भूखंडों के लिए 20 दिसंबर को पंजीकरण खोला गया था जो 16 जनवरी तक चला। इस दौरान 7429 लोगों ने पंजीकरण कराया। अब इनके बीच भूखंड आवंटन के लिए लॉटरी डाली जाएगी। लॉटरी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में होगी। पहले दिन आरक्षित श्रेणी के आवेदकों की लॉटरी कराई जाएगी और दूसरे व अंतिम दिन सामान्य श्रेणी के आवेदकों की लॉटरी होगी।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें