फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान लोगों के बीच उदयगंज पहुंचे आप सांसद संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान लोगों के बीच उदयगंज पहुंचे आप सांसद संजय सिंह
विज्ञापन


लोगों की सुनी समस्याएं, प्रदेश सरकार पर निशाना भी साधा

आपूर्ति सुधार के लिए तत्काल उपाय करने को कहा

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। उदयगंज में दूषित पेयजल आपूर्ति से परेशान लोगों के बीच जाकर बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय ने परेशानी सुनी। इस दौरान दूषित आपूर्ति को लेकर उन्होंने प्रदेश सरकार पर सवाल भी उठाए। यह मांग की तत्काल शुद्ध पेयजल आपूर्ति के उपाय किए जाएं और दूषित जलापूर्ति के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन


आम सांसद ने कहा कि सचिवालय कॉलोनी और उदयगंज जैसे वीआईपी इलाकों में हजारों लोग पिछले करीब आठ महीनों से गंदा, बदबूदार और दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। इसके चलते बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं लगातार बीमार पड़ रहे हैं पर साफ पानी की व्यवस्था नहीं की जा रही है। क्या सरकार इंदौर की तरह यहां भी लोगों की मौत का इंतजार कर रही है और तभी जागेगी। लोगों ने सांसद को बताया कि महीनों से नलों से बदबूदार, मटमैला और दूषित पानी आ रहा है, जिसे पीने से बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लगातार बीमार पड़ रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि साफ पानी की तलाश में लोगों को दूर-दूर भटकना पड़ रहा है लेकिन प्रशासन आंख मूंदे बैठा है। जिस पर सांसद ने प्रशासन से मांग की कि सचिवालय कॉलोनी और उदयगंज इलाके में तत्काल प्रभाव से नई बोरिंग कराई जाए, दूषित पाइपलाइनों को बदला जाए। जब तक यह काम नहीं होता तब तक टैंकरों के शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जाए। इसके अलावा जो अधिकारी दूषित पेयजल आपूर्ति के लिए जिम्मेदार हैं उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें