दो साल से बदहाल सड़क बनवाने को लेकर महापौर से मिली वीमेंस एसोसिएशन
अक्तूबर में किया था नगर निगम पर प्रदर्शन
महापौर ने दिया आश्वासन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। दो साल से बदहाल कालोनी की सड़क को बनवाने की मांग को लेकर सोमवार को एक बार फिर साउथसिटी वीमेंस एसोसिएशन ने महापौर को मांग पत्र दिया। इससे पहले 29 अक्तूबर को महिलाओं ने महापौर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन दिया था और विरोध प्रदर्शन भी नगर निगम मुख्यालय पर किया था।
वीमेंस एसोसिएशन की अगुवाई करने वाले समाजसेवी मधु गर्ग ने बताया कि साउथ सिटी काॅलोनी में डी ब्लाॅक से अंबेडकर विश्वविद्यालय तक करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क दो साल से बदहाल है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। आए दिन लोग गिरकर चोटिल होते हैं। बच्चों की स्कूली बस और वैन भी हिचकोले खाते हुए चलती है। सड़क पर पैच वर्क तो कई बार हुआ मगर वह टिकता नहीं है। जब तक पूरी सड़क नहीं बनेगी यह टिकेगी नहीं क्योंकि करीब डेढ़ किमी लंबी सड़क करीब आधा किमी तक ज्यादा खराब है। कालोनी की इस टूटी सड़क से रोज 20 हजार से अधिक लोग गुजरते हैं। करीब तीस साल पुरानी इस कालोनी में तीन हजार से अधिक मकान सड़क के आसपास हैं। ऐसे में यह लोग दो साल से टूटी सड़क से गुजर रहे हैं। सड़क खराब होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं भी होती हैं। सोमवार को एक बार फिर महापौर से मुलाकात कर उनको परेशानी बताई गई क्योंकि उन्होंने दो महीने पहले दिसंबर में मिलने को कहा था। अब मुलाकात की गई तो उन्होंने फरवरी में बजट आने पर सड़क बनवाने की बात कही है। महापौर कालोनी में में किसी के घर पर आईंथी वहीं पर उनसे मुलाकात कर मांग पत्र पर दिया गया। अब फरवरी में एसोसिएशन कालोनी में टूटी सड़क पर प्रदर्शन कर महापौर करे सड़क बनवाने की याद दिलाएगी। महापौर को मिलकर मांग पत्र देने वालों में एसोसिएशन की नीना अवनीश, मधुलिका चंदेल, सुमन पांडे, नम्रता, सीमा श्रीवास्तव व नीलू नारायण प्रमुख रूप से शामिल रहीं।