राष्ट्रपति को शहर की चाबी देती महापौर
शहर आगमन पर राष्ट्रपति को महापौर ने सौंपी नगर की चाबी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के शहर आगमन पर शुक्रवार को चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने शहर की चाबी सौंपी। इस मौके पर महापौर ने उनका स्वागत भी किया।
राष्ट्रपति के शहर आगमन पर नगर निगम की ओर से महापौर चाबी देती हैं। यह परंपरा पुराने समय से चली आ रही है। यह परंपरा राष्ट्रपति के प्रति शहरवासियों की ओर से सम्मान प्रकट करने की है। इससे यह जताया जाता है कि अब पूरा शहर मेहमान का है। यह एक तरह का शहरवासियों की ओर से सबसे बड़ा सम्मान है।