फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के स्कूलों में वर्षा जल संचयन अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम के स्कूलों में वर्षा जल संचयन अनिवार्य
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने दिए प्रधानाचार्यों को निर्देश

स्कूलों को मॉडल के तौर पर बनाया जाएगा


माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। नगर निगम के सभी स्कूलों में वर्षा जल संचयन का सिस्टम लगाया जाएगा। पढ़ाई को बेहतर करने के लिए सभी स्कूलों में

वाईफाई की सुविधा देकर स्मार्ट क्लास शुरू कराए जाएंगे। कंप्यूटर लैब, साइंस लैब और लाइब्रेरी का दुरुस्त किया जाएगा। शहर में निगम का एक डिग्री कालेज में मिलाकर पांच विद्यालय हैं।
विज्ञापन


नगर आयुक्त गौरव कुमार ने शुक्रवार को सभी स्कूल कालेजों के प्रधानाचार्यों के साथ बैठक की। जिसमें उन्होंने विद्यालयों की स्थिति सुधरने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि नगर निगम के सभी विद्यालयों को आधुनिक तकनीक, सुरक्षित वातावरण और समावेशी शिक्षा प्रणाली से जोड़ना प्रशासन की प्राथमिकता है। स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। सभी प्रधानाचार्यों से विद्यालयों की आवश्यकताओं की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय की स्थिति के अनुसार आवश्यक निर्माण और मरम्मत कार्यों की सूची तैयार की जाए, ताकि योजना अनुसार डीपीआर बनाई जा सके।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें