फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल मामले की एनसीएलएटी में सुनवाई शुरू, एक घंटे चली बहस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंसल मामले की एनसीएलएटी में सुनवाई शुरू, एक घंटे चली बहस
विज्ञापन


अगली सुनवाई 19 को होगी

जुलाई से चल रहा है केस

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में बृहस्पतिवार को अंसल मामले की सुनवाई शुरू हो गई। एक घंटे तक बहस हुई। अब सनुवाई की अगली तारीख 19 नवंबर लगी है। सुनवाई शुरू होने से आवंटियों ने राहत की महसूस की है क्योंकि इससे पहले 10 बार सुनवाई टल चुकी थी।
विज्ञापन


राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) की ओर से फरवरी में अंसल को दिवालिया घोषित किए जाने के विरोध में राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (एनसीएलएटी) में केस चल रहा था। जहां पर जुलाई से कोर्ट से स्थगन आदेश मिलने के बाद केस को लेकर फाइनल सुनवाई नहीं हो पा रही थी। सुनवाई को लेकर तारीखें तो 10 बार लगी में केस की सुनवाई का नंबर ही नहीं आ पा रहा था लेकिन बृहस्पतिवार को सुनवाई शुरू हो गई। आवंटी व निवेशक गगन टंडन ने बताया कि लंच के बाद करीब तीन बजे सुनवाई शुरू हुई और घंटे तक चली। सुनवाई के दौरान अंसल का वकील तो नहीं आया उसने बीमारी की अर्जी लगा दी थी लेकिन लखनऊ विकास प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश आवास एवं विकाष परिषद के अधिवक्ताओं ने बहस की। इस दौरान आवंटियों और घर खरीददारों की ओर से विधायक राजेश्वर सिंह भी कोर्ट में अधिवक्ता के तौर पूरे समय मौजूद रहे। अब सुनवाई शुरू हो गई है। ऐसे में अब यह उम्मीद है कि केस का फैसला आ जाएगा और आवंटियों के हित में आएगा। कोर्ट के फैसले का इंतजार करीब पांच हजार आवंटियों और निवेशकों को है। यह वह लोग हैं जिन्होंने अंसल में प्लाट, मकान और फ्लैट के लिए पैसा तो जमा किया मगर उनको वह मिला नहीं। जब तक कोर्ट का निर्णय नहीं आएगा कोर्ट का स्टे प्रभावी है। जिसके तहत अंसल कंपनी सुशांत गोल्फ सिटी कालोनी को किसी और को हैंडओवर नहीं कर पाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें