नगर निगम कार्यकारिणी के छह सदस्यों का चुनाव 17 को
बुलाई गई विशेष सदन की बैठक
चुनाव को अधिसूचना जारी
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी के छह सदस्य एक जून को रिटायर हो चुके हैं जिनकी जगह अब 17 अगस्त को चुनाव होगा। इसको लेकर नगर निगम सदन की विशेष बैठक बुलाई गई है। चुनाव को लेकर अधिसूचना भी नगर आयुक्त गौरव कुमार की ओर से जारी कर दी गई है।
बीती एक जून को नगर निगम कार्यकारिणी के जो छह सदस्य रिटायर हुए हैं उनमें भाजपा के गिरीश गुप्ता, अनूप कमल सक्सेना, उमेश चंद्र सनवाल, मुकेश सिंह मोंटी, रंजीत सिंह व सपा के सुरेंद्र बाल्मीकि शामिल हैं। इनकी जगह पर नए सदस्यों को चुनने के लिए जो चुनाव होगाा उसमेंं निर्वाचित पार्षद, महापौर, शहर के विधायक, विधान परिषद सदस्य, सांसद और राज्यसभा सदस्य वोट डालते हैं।
----
अभी कार्यकारिणी में हैं यह सदस्य
छह सदस्यों के रिटायर होने के बाद कार्यकारिणी में जो छह सदस्य बचे हैं,
उनमें भाजपा के अनुराग मिश्रा अन्नू, भृगुनाथ शुक्ला, चरनजीत गांधी, गौरी
सावंरिया, कृष्ण नारायण सिंह और सपा की सबा अहसन मंसूरी शामिल हैं।
--------------------
चुनाव अधिसूचना जारी
11 बजे नगर निगम सदन का विशेष अधिवेशन शुरू होगा
11 से 11:30 बजे तक नामांकन होगा
11:30 बजे से 12 बजे तक नाम वापसी
12 बजे से 12:10 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच और उसके बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
12:10 से 03 बजे बजे तक सदन की बैठक मतपत्र तैयार करने को लेकर स्थगित रहेगी
03 बजे से 05 बजे तक मतदान
मतदान समाप्त होन के बाद मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे।