बसंतकुंज योजना के पीएम आवासों की लॉटरी शुरू
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। बसंतकुंज योजना में बने एक हजार पीएम आवासों के आवंटन के लिए एलडीए ने बृहस्पतिवार से लॉटरी शुरू कर दी। यह शनिवार तक चलेगी। हर दिन अलग अलग वर्ग के आरक्षित श्रेणी की लॉटरी होगी। जिन आवासों के आवंटन के लिए लॉटरी डाली जा रही है उनके लिए दो साल पहले 9,238 लोगों ने आवेदन किया था। जांच के बाद 7,784 आवेदक पात्र पाए गए थे।
करीब तीन साल पहले एलडीए ने बसंतकुंज योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए एक हजार पीएम आवासों के लिए पंजीकरण खोला था। यह मकान करीब 34 वर्ग मीटर के हैं और चार मंजिला हैं। मकान की कीमत 4.79 लाख रुपये है। अब इनके आवंटन के लिए 24, 25 व 26 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मर्करी हॉल में लाॅटरी होगी।
==
कब किसकी लाटरी
24 जलाई को सभी वर्गों के दिव्यांग, वरिष्ठ नागरिक व एससी, एसटी आवदेकों की
25 जुलाई को अन्य पिछड़ा वर्ग के आवेदकों की
26 जुलाई को सामान्य वर्ग के आवेदक
===