फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी, संस्थानों में बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी अस्पतालों में आज हाफ डे ओपीडी, संस्थानों में बंद
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ।
गुरु नानक जयंती के मौके पर बुधवार को छुट्टी घोषित है। इसलिए चिकित्सा संस्थानों में बुधवार को ओपीडी पूरी तरह से बंद रहेगी। वहीं, सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक होगा। अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों के अधिकारियों ने बताया कि इमरजेंसी में मरीजों को 24 घंटे इलाज दिया जाएगा।
विज्ञापन

गुरु नानक जयंती पर पीजीआई, केजीएमयू, लोहिया, कैंसर संस्थान व अन्य चिकित्सा संस्थान में ओपीडी का संचालन बुधवार को नहीं होगा। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. केके सिंह, लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. सीएम सिंह, कैंसर संस्थान के निदेशक डॉ. एमएलबी भट्ट ने बताया कि बुधवार को छुट्टी की वजह से ओपीडी में मरीज नहीं देखे जाएंगे। इमरजेंसी में मरीजों को 24 घंटे स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। बलरामपुर अस्पताल में एमएस डॉ. देवाशीष शुक्ला, आरएसएम अस्पताल के सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि अस्पतालों में ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक होगा। मरीजों की जांचें और इलाज दोपहर 12 बजे तक मिलेगा। इमरजेंसी में मरीजों को लगातार इलाज मिलेगा। आयुर्वेद कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार मौर्या ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी का संचालन दोपहर 12 बजे तक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें