फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कम्युनिटी हेल्थ वर्करों को प्रशंसा पत्र, प्रोत्साहन दिया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
कम्युनिटी हेल्थ वर्करों को प्रशंसा पत्र, प्रोत्साहन दिया जाए
विज्ञापन




- ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से मिला
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ
ऑल इंडिया कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सोमवार सुबह उनके सरकारी आवास पर भेंट की। प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष धनीराम सैनी और राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी मनोज कुमार ने डिप्टी सीएम से मांग की कि कोरोना महामारी में कोविड वैक्सीनेशन और नियंत्रण कार्य में काम करने वाले करीब साढ़े नौ हजार वालंटियरों को प्रशंसा प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन दिया जाए। इन वालंटियर ने कोरोना काल में प्रदेश के 33 जिलों में अपनी सेवाएं दी थीं।
मनोज कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से वालंटियरों को प्रशंसा पत्र और प्रोत्साहन दिए जाने का प्रस्ताव दिया, लेकिन वह शासन स्तर पर लंबित है। कुछ अराजक लोगों ने महानिदेशालय और शासन स्तर पर भ्रामक जानकारियां साझा कीं, जिससे मामला लटका पड़ा है। बताया कि यह भी मांग की गई कि संगठन के इन हजारों वालंटियर को पूर्व के अनुभवों के आधार पर ही संचारी रोग नियंत्रण अभियान से जोड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाएं दिए जाने के निर्देश दिए जाएं, जिससे संचारी रोगों को बढ़ने से नियंत्रित किया जा सके। मनोज कुमार ने बताया कि संगठन के 20 साल पूरे होने पर कम्युनिटी हेल्थ वर्कर एसोसिएशन का विशाल अधिवेशन लखनऊ में अगले माह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएम से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ध्रुव कुमार राजपूत, कल्याण सिंह, देवेंद्र कुमार, महावीर सिंह, शैलेंद्र श्रीवास्तव, हरिशंकर विश्वकर्मा, शशिकांत समेत अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें