फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बलरामपुर की लैब में शार्ट सर्किट से लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर की लैब में शार्ट सर्किट से लगी आग
विज्ञापन


- चार घंटे ठप रही मशीन, बॉयोकेमेस्ट्री लैब में लगी थी आग

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की बॉयोकेमेस्ट्री लैब में सोमवार सुबह शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे लैब कमरे में धुआं भर गया। ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसे लेकर लैब का संचालन करीब चार घंटे ठप रहा। मरीजों के खून के नमूने जांच के लिए मशीनों पर नहीं लगाए जा सके।
विज्ञापन

बलरामपुर की बड़ी पैथालॉजी में बनी बॉयोकेमेस्ट्री लैब में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से तारों में चिंगारी के साथ भड़की आग से परिसर में धुआं भर गया। मौके पर ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने तुरंत बिजली आपूर्ति के मेन स्विच बंद कर दिए। वहां लगी खिड़की और दरवाजे खोल दिए। इसमें खिड़की टूट भी गई। इससे धुआं बाहर निकलने लगा और आग फैल नहीं सकी। आग लगने से वहां लगी सभी मशीनों का संचालन पूरी तरह से ठप हो गया। इन मशीनों से 24 घंटे खून के नमूनों की जांच की जाती है। मामले की जानकारी अस्पताल के आला अफसरों को दी गई। अस्पताल की निदेशक- सीएमएस मौके पर पहुंचे।इलेक्ट्रीशियन को बुलाकर तुरंत उसे सही करने के निर्देश दिए। दोपहर 12 बजे तक मशीन का संचालन शुरू नहीं हो सका। अफसरों ने लैब में रखे गत्ते व अन्य सामान को वहां से हटाने के निर्देश दिए। कुछ ही देर में बिजली
विज्ञापन

आपूर्ति में सुधार कर लिया गया। एसी और मशीनों का संचालन शुरू करवाया, जिसके बाद मरीजों के खून के नमूनों की जांच शुरू हुई। सीएमएस डॉ. हिमांशु
चतुर्वेदी के मुताबिक, लैब में शार्ट सर्किट से आग लगी थी। जिसे तुरंत काबू कर लिया गया था। कोई अधिक नुकसान नहीं हुआ। कुछ घंटे में बिजली आपूर्ति में
सुधार कर मशीनों का संचालन शुरू करवा दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें