फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शोहदे ने गंदी नीयत से पांचवी की छात्रा को दबोचा, मुंह दबाकर की शर्मसार हरकत; पुलिस कर रही तलाश

Mon, 08 Sep 2025 05:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में शोहदे ने गंदी नीयत से पांचवी की छात्रा को दबोच लिया। इसके बाद मुंह दबाकर शर्मसार करने वाली हरकत करने लगा। लोगों को आता देख छोड़कर भाग निकला। केस दर्ज करके पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
girl demo - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में दुबग्गा इलाके में पांचवी कक्षा की छात्रा की मां ने थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि शोहदे ने बेटी का मुंह दबाकर छेड़छाड़ की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक, जेहटा चौकी क्षेत्र निवासी छात्रा की मां का कहना है कि शनिवार शाम 7.00 बजे नाबालिग बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोसी आनंद ने पकड़ लिया। वह मुंह दबाकर छेड़छाड़ करने लगा।

आसपास के लोगों को आता देख आरोपी धमकाते हुए भाग निकला। इंस्पेक्टर ने बताया कि छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। सोमवार को नाबालिग छात्रा का मेडिकल कराकर कोर्ट में बयान दर्ज कराने के लिए पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें