फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अवैध तरीके से चल रहा निजी अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिना लाइसेंस चल रहा अस्पताल,सीएमओ ने किया था लाइसेंस रद्द, फिर भी चल रहा अस्पताल
विज्ञापन


लखनऊ। इंदिरानगर स्थित सर्वोदय नगर बंधे के पास बने एवीसीना हेल्थ केयर एंड रिसर्च सेंटर पर गंभीर आरोप लगे हैं। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अफरोज खान के मुताबिक, उनका अस्पताल अब वैध नहीं है क्योंकि उन्होंने खुद ही सीएमओ लखनऊ से लाइसेंस रद्द करवाया था। इसके बावजूद उनके कुछ सहयोगी अस्पताल में मरीज भर्ती कर इलाज करवा रहे हैं। डॉ. अफरोज का कहना है कि अस्पताल में अनुभवहीन डॉक्टर और नर्सें इलाज कर रही हैं, जिससे मरीजों की जिंदगी खतरे में है। उन्होंने इस पूरे मामले की शिकायत गाजीपुर थाने में भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


डॉ. अफरोज ने एक वीडियो जारी कर आमजन से अपील की है कि कोई भी मरीज इस अस्पताल में न जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अस्पताल को चलाने में वह असमर्थ हैं और उनकी सहमति के बिना जबरन यह अस्पताल संचालित किया जा रहा है। सीएमओ डॉ एनबी सिंह का कहना अवैध अस्पताल का संचालन टीम भेजकर रुकवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें