फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जानकीपुरम में डायरिया के 28 मरीज मिले, चार भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जानकीपुरम में डायरिया के 28 मरीज मिले, चार भर्ती
विज्ञापन


- इलाके में लगे कैंप में हल्के लक्षण वाले 24 मरीज पहुंचे, चार मरीज भर्ती

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर 7 में डायरिया का प्रकोप थमा नहीं है। शुक्रवार को इलाके में कई मरीज मिले हैं। इसमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इलाके में स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरे दिन डटी रही। लोगों को दवा वितरण संग पानी में क्लोरीन मिलाकर पीने की सलाह दी गई।

जानकीपुरम सेक्टर 7 में दूषित पानी पीकर करीब 100 से अधिक लोग बीमार हैं। शुक्रवार को इलाके में लगे कैंप में 24 मरीज आए थे। इनमें डायरिया के हल्के लक्षण होने पर उन्हें दवा वितरित करके घर भेज दिया गया है। रेहान, रुखसाना व मिसाऊ व अदनान को जानकीपुरम ट्रॉमा में भर्ती कराया गया है। इसमें अदनान की हालत गंभीर होने पर उसे रामसागर मिश्रा अस्पताल रेफर किया गया है। डॉक्टरों की टीम मरीजों की सेहत की निगरानी में जुटी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने ने 210 घरों का सर्वे किया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है टीम इलाके में दवा वितरण संग एंटी लार्वा का छिड़काव कर रही है। इलाके में हालात अब पहले से सामान्य हैं।
विज्ञापन


रामसागर में भर्ती दो मरीज डिस्चार्ज

रामसागर मिश्रा संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती दो मरीजों की हालत में सुधार होने पर शुक्रवार को डिस्चार्ज किया गया। अभी अस्पताल में एक बच्चा ही भर्ती हैं। सीएमएस डॉ. वीके शर्मा ने बताया अनीशा बेगम व हाजरा को डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन


24 घंटे तैनात रहेगी टीम

सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया इलाके में जब तक हालात पूरी तरह से सामान्य नहीं हो जाते हैं। वहां पर टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। मरीजों को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस भी तैनात है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें