ऋषि कुमारी ने मंडलायुक्त को बताया कि सदर तहसील क्षेत्र के पांडेयगंज गल्लामंडी में मेरी पुश्तैनी जमीन थी। एक महिला ने उसे अपनी जमीन बताते हुए एक करोड़ रुपये में बेच दिया। विरोध करने पर बोली- मेरे ससुर के नाम पर है, जबकि पुश्तैनी जमीन के मेरे पास कागजात हैं। आयुक्त से पिछले सप्ताह शिकायत की गई थी। किसी तरह की कार्रवाई नहीं हो सकी।
सील बिल्डि़ंग में निर्माण पर जोनल अफसर को प्रतिकूल प्रविष्टि
सील की गयी अवैध बिल्डिंग में निर्माण कार्य चालू होने की शिकायत पर प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी अरविंद त्रिपाठी को मंडलायुक्त ने प्रतिकूल प्रवृष्टि दी। वहीं काम में लापरवाही बरतने वाले प्रवर्तन जोन-6 के सहायक अभियंता लल्लन प्रसाद को चार्जशीट दी गई। मंडलायुक्त ने बसंतकुंज के आश्रयहीन मकानों पर अवैध कब्जे के मामले में तीन दिन में रिपोर्ट मांगी है। वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि नागरिक सुविधा दिवस में कुल 80 शिकायतें आईं, जिनमें से 24 का समाधान मौके पर ही कर दिया।
सबसे ज्यादा शिकायतें एलडीए की
1. लखनऊ विकास प्राधिकरण-49
2. जिला प्रशासन-4
3. पुलिस-5
4. नगर निगम-10
5. विद्युत वितरण निगम-5
6. डूडा-1
7. आवास विकास-4
8. जिला समाज कल्याण विभाग-1
9. सेतु निगम-1