फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पिता की पिटाई से आहत नौंवी की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 11 Jul 2023 12:38 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मृतका की मौसी के अनुसार किशोरी का पिता सुरेश शराब का आदी है। शराब के नशे में पत्नी सहित बच्चों से अक्सर मारपीट करता था। सोमवार की शाम को काम से वापस आने के बाद बेटी से खाना मांगने पर देरी होने के कारण बुरी तरह मारा पीटा और बाहर चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में काकोरी में सोमवार की शाम कक्षा नौंवी की छात्रा तेजस्वी पांडेय (14) ने फांसी लगा ली। फंदे से लटका देख परिजन नीचे उतारकर सीएचसी लेकर गये। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देर रात को सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि खुदकुशी के पहले पिता ने उसकी पिटाई की थी। इसी से आहत होकर खुदकुशी की है।

विज्ञापन


काकोरी के राजाराम टोला निवासी निजी चालक सुरेश पाण्डेय की बेटी तेजस्वी पाण्डेय कक्षा नौ की छात्रा थी। माँ रीना उर्फ बबली दुर्गागंज स्थित वाटर प्लांट में नौकरी करती है। रीना के अनुसार शाम को घर आने पर बेटे अक्षय (18), शिवांशु(12) और बेटी सिम्मी (6) घर के बाहर वाले कमरे में खेल रहे थे। अंदर के कमरे में तेजस्वी को पंखे से दुपट्टे से सहारे फंसी से लटका देखा। घर में कोई नही था। आनन फानन में दुपट्टा काटकर नीचे उतारा और सीएचसी काकोरी लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

मृतका की मौसी वीना पाण्डेय के अनुसार किशोरी का पिता सुरेश शराब का आदी है। शराब के नशे में पत्नी सहित बच्चों से अक्सर मारपीट करता था। सोमवार की शाम को काम से वापस आने के बाद बेटी से खाना मांगने पर देरी होने के कारण बुरी तरह मारा पीटा और बाहर चला गया। पिता की मार से आहत होकर किशोरी तेजस्वी ने फांसी लगा ली। कार्यवाहक इंस्पेक्टर राजवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नही दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें