फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वालों पर योगी का कहर, बनाए गए चपरासी-चौकीदार

Sun, 10 Jan 2021 01:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में चतुर्थ श्रेणी से अपर जिला सूचना अधिकारी के पद पर नियम विरुद्ध पदोन्नत किए गए चार कर्मचारियों को उनके मूल पद पर पदावनत कर दिया गया है। सूचना निदेशक शिशिर की ओर से जारी आदेश के अनुसार क्षेत्र प्रचार संगठन के अंतर्गत जिला सूचना कार्यालय में कार्यरत कार्मिकों की 3 नवंबर 2014 को नियम विरुद्ध पदोन्नति की गई थी। इसे अदालत में चुनौती दी गई थी। 

विज्ञापन


अदालत के आदेशानुसार पदोन्नत किए गए चारों कर्मचारियों को उनके मूल पद पर प्रत्यावर्तित कर दिया गया है। जिन कार्मिकों को पदावनत किया गया है उनमें बरेली में तैनात नरसिंह, फिरोजाबाद में तैनात दयाशंकर, मथुरा में तैनात विनोद कुमार शर्मा व संतरविदासनगर (भदोही) में तैनात अनिल कुमार सिंह शामिल हैं।

इस संबंध में सूचना व जनसंपर्क कार्यालय द्वारा जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि 3 नवंबर 2014 को इन अफसरों को नियम विरुद्घ पदोन्नत किया गया था। अत: सभी को उनके मूल पद पर डिमोट किया जा रहा है।
विज्ञापन




बता दें कि इस संबंध में हाईकोर्ट में याचिका दाखिल हुई थी जिसमें नियम विरुद्घ प्रमोशन होने पर सवाल उठाए गए थे। जिसके बाद से सभी को डिमोट कर दिया गया है। नियम विरुद्ध प्रमोशन पाने वाले इन अफसरों को चौकीदार, चपरासी, ऑपरेटर और सहायक बना दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें