फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी सहित कई नेता भाजपा में शामिल

Fri, 28 Apr 2023 01:22 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ओर से गरीब कल्याण के लिए लागू योजनाओं, सुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
प्रसपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना समर्थकों संग भाजपा में शामिल हुए। ब्रजेश पाठक ने दिलाई सदस्यता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश सचिव अजय त्रिपाठी उर्फ मुन्ना सहित कई नेताओं ने शुक्रवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पूर्व पदाधिकारियों, किसान यूनियन के नेताओं और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को पार्टी में शामिल कराया।

विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार की ओर से गरीब कल्याण के लिए लागू योजनाओं, सुशासन और बेहतर कानून व्यवस्था से प्रभावित होकर विपक्षी दलों के नेता भी भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव में पूरे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में लहर चल रही है। लोकसभा, विधानसभा चुनाव के बाद अब नगर निकाय के चुनाव में भी जनता विपक्ष का सुपड़ा साफ कर देगी।

प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बताया कि समाजवादी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की पूर्व सदस्य सुमन सिंह, बार एसोसिएशन (उन्नाव) के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला, भारतीय उद्योग किसान व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष व मीडिया प्रभारी ताज खान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद गुप्ता ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रसपा के पूर्व प्रदेश महासचिव राजेश शुक्ला, प्रसपा यूथ ब्रिगेड के पूर्व प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव शेर जंग सिंह यादव, , प्रसपा के पूर्व पार्षद व पूर्व प्रमुख महासचिव अजय अवस्थी बन्टी, प्रसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, प्रसपा लोहिया वाहिनी के पूर्व प्रदेश महासचिव सौरभ सिंह, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव शशिकान्त मिश्रा, प्रसपा के पूर्व प्रदेश सचिव व किसान यूनियन के मंडल प्रभारी प्रशान्त मिश्रा सहित प्रसपा के अन्य नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें