फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : पांच अपर पुलिस अधीक्षक का तबादला, वरिष्ठ आईपीएस रघुबीर लाल बने एडीजी सुरक्षा

Thu, 02 Nov 2023 10:03 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

एटीएस में तैनात शैलेंद्र सिंह राठौर को सहारनपुर में अभिसूचना (क्षेत्रीय) के पद पर भेजा गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात अयोध्या प्रसाद सिंह को वाराणसी में एएसपी अभिसूचना (क्षेत्रीय) बनाया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डीजीपी मुख्यालय ने पांच अपर पुलिस अधीक्षकों का तबादला कर दिया है। सहारनपुर में अभिसूचना में तैनात विभा सिंह को पीटीएस मेरठ भेजा गया है। वाराणसी में एएसपी अभिसूचना (क्षेत्रीय) मनोज कुमार को 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज का उप सेनानायक बनाया गया है। एटीएस में तैनात शैलेंद्र सिंह राठौर को सहारनपुर में अभिसूचना (क्षेत्रीय) के पद पर भेजा गया है। डीजीपी मुख्यालय में तैनात अयोध्या प्रसाद सिंह को वाराणसी में एएसपी अभिसूचना (क्षेत्रीय) बनाया गया है। वहीं 42वीं वाहिनी पीएसी प्रयागराज में उप सेनानायक प्रीतिबाला गुप्ता को एटीएस में तैनात किया गया है।

 

उधर, प्रदेश सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस रघुबीर लाल को एडीजी सुरक्षा बनाया है । लाल हाल में ही केन्द्रीय प्रतिनियक्ति से वापस लौटे हैं। एडीजी सुरक्षा के पद पर रहे वीके सिंह के केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद से ही यह खाली था।

विज्ञापन


पीएसी के 974 आरक्षी मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत
पीएसी मुख्यालय ने 974 आरक्षियों को मुख्य आरक्षी के पद पर प्रोन्नत करने का आदेश जारी कर दिया है। चयन वर्ष 2023 की रिक्तियों के सापेक्ष प्रोन्नति के लिए कुल 1372 आरक्षी उपयुक्त पाए गए थे। इनमें से अक्टूबर 2023 तक की रिक्तियों के सापेक्ष 974 आरक्षियों को उनकी वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर प्रोन्नत प्रदान कर दी गयी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें