फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नगर निगम के केंद्रीय कार्यशाला के सामने लगी आग, 40 गाड़ियां जलीं; दमकल विभाग ने पाया काबू

Thu, 23 Feb 2023 10:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

फन माल के पीछे के इलाके में लगी आग की लपटों और धुएं के चलते आसपास पॉश इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। आग विकराल थी जिसे बुझाने में अग्निशमन विभाग की छह और नगर निगम के चार टैंकर दो घंटे में काबू पा सके।
विज्ञापन
लखनऊ में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गोमती नगर स्थित नगर निगम की केंद्रीय कार्यशाला के सामने सड़क के दूसरी ओर जहां पर नगर निगम की कबाड़ वाली गाड़ियां रखी हैं, वहां पर बृहस्पतिवार रात आग लग गई। आग से करीब 40 कबाड़ गाड़ियां जल गई हैं। फन माल के पीछे के इलाके में लगी आग की लपटों और धुएं के चलते आसपास पॉश इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। आग विकराल थी जिसे बुझाने में अग्निशमन विभाग की छह और नगर निगम के चार टैंकर दो घंटे में काबू पा सके।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिस कबाड़ में आग लगी उसमें करीब दो साल पहले भी आग लग चुकी है। उस समय करीब 10 कबाड़ की गाड़ियां जली थीं। जिसके बाद फिर आग लगी है। जिसको लेकर शाजिश की आशंका जताई जताई जा रही है।

जानकारों का कहना है कुछ लोग कबाड़ की चेारी करते रहते हैं। वहां पर बड़ी संख्या मे केबिल भी पड़ा रहता है। जिससे जलाकर लोग चोरी से तार निकालते हैं। उसी कारण आग लगी है। जहां पर आग लगी है वहां पर बड़ी संख्या में कबाड़ में वाली गाड़ियां खड़ी हैं। आग रात करीब सात बजे लगी है और करीब साढ़े आठ बजे बुझ पाई है। नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आग कबाड़ में लगी है। ऐसे में कोई नुकसान तो नहीं हुआ। आग कैसे लगी इसकी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें