फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : छठे चरण के लिए आज थमेगा चुनाव प्रचार, 14 सीटों पर कुल 162 प्रत्याशी मैदान में

Thu, 23 May 2024 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में छठे चरण की 14 लोकसभा सीटों के साथ ही गैसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 23 मई की शाम 6 बजे से छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार-प्रसार संबंधी समस्त गतिविधियों व अभियानों पर प्रतिबंध लग जाएगा। चुनाव प्रचार की अवधि समाप्त होने के बाद इन निर्वाचन क्षेत्रों में सभी राजनीतिक दलों के बाहरी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मौजूदगी प्रतिबंधित रहेगी।

विज्ञापन


रिणवा ने बताया कि इन लोकसभा सीटों के लिए 162 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं, जिनमें 146 पुरुष तथा 16 महिला प्रत्याशी हैं। वहीं, बलरामपुर की गैंसड़ी विधानसभा उपचुनाव के लिए 7 प्रत्याशी मैदान में हैं। छठे चरण में सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अम्बेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज (सुरक्षित), आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर (सुरक्षित), भदोही लोकसभा सीटें शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें