फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मरीजों को बाहर से दवा लिखने के मामले मे फंसे डॉक्टर, मंडलायुक्त ने अस्पताल का निरीक्षण किया

Fri, 28 Oct 2022 10:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मंडलायुक्त डॉ रोशन जैकब ने निर्देश देते हुए कहा कि जो दवाइयां अस्पताल में उप्लब्ध हैं उन्हें अनावश्यक रूप से बाहर से न लिखा जाये और जो दवाइयां अस्पताल में नहीं उपलब्ध हैं उनकी लिस्ट बनाकर बताया जाए।
विज्ञापन
अस्पताल में मरीज से बात करतीं रोशन जैकब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडलायुक्त रोशन जैकब ने शुक्रवार को सिविल और बलरामपुर अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भर्ती डेंगू, मलेरिया व बुखार से पीड़ित मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजाें को बाहर की दवाएं लिखने पर सिविल अस्पताल के चिकित्सक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। उन्होंने वार्ड में जाकर मरीजों से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। 

विज्ञापन

सिविल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने मरीजों से पूछा कि कोई भी दवा बाहर से तो नहीं लेनी पड़ रही है। उन्होंने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि जो दवाएं अस्पताल में नहीं हैं, उनकी लिस्ट बनाकर दें ताकि आपूर्ति कराई जा सके। इस दौरान फिजिशियन डॉक्टर कुलदीप वर्मा को अस्पताल में दवा उपलब्ध होने के बाद भी बाहर से दवा लिखने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल के स्टाफ को ड्रेस कोड का पालन करने को कहा।

 

मंडलायुक्त ने इमरजेंसी ओपीडी और मरीजों के एडमिशन रजिस्टर को भी चेक किया। मरीजों ने उन्हें बताया कि अभी डॉक्टर राउंड पर नहीं आए हैं। इस पर मंडलायुक्त ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि संबंधित डॉक्टर नियमित रूप से वार्डों में राउंड पर जाएं, नहीं तो उनके खिलाफ  सख्त कार्रवाई की जाएगी।


बलरामपुर अस्पताल में निरीक्षण दौरान उन्हें स्थितियां सामान्य मिलीं। अस्पताल के अफसरों ने बताया कि डेंगू के सभी मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है। मंडलायुक्त ने निरीक्षण के दौरान रोजाना बेडशीट बदलने के  निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें