फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : कुत्ते को पॉटी कराने से मना करने पर डॉक्टर को लाठी-डंडों से पीटा

Fri, 09 Dec 2022 12:33 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एक युवक अपने कुत्ते को इलाके में टहला रहा था। इस दौरान डॉक्टर के घर के पास कुत्ते को पॉटी कराने लगा तो उन्होंने मना किया। इस पर कहासुनी हो गई और युवक ने लाठी से डॉक्टर की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में गुडंबा इलाके में कुत्ते को पॉटी कराने से मना करना एक डॉक्टर को भारी पड़ गया। रोकने पर कुत्ते मालिक ने लाठी-डंडों से डॉक्टर को पीट दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक आलोक राय के मुताबिक, जानकीपुरम सेक्टर-जे इलाके में डॉक्टर जेके शाही रहते हैं। उनके घर के पास ही सोनकर नाम का युवक रहता है। बृहस्पतिवार को एक युवक अपने कुत्ते को इलाके में टहला रहा था। इस दौरान डॉक्टर के घर के पास कुत्ते को पॉटी कराने लगा तो उन्होंने मना किया। इस पर कहासुनी हो गई और युवक ने लाठी से डॉक्टर की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी डॉक्टर को अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर कुत्ते मालिक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें