फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki News : संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक की मौत, सुसाइड नोट की हो रही जांच

Fri, 09 Dec 2022 12:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, बाराबंकी

सार

सतरिख थाना क्षेत्र के देवकहा गांव निवासी प्रवेश वर्मा (40) शुक्रवार भोर 4 बजे उठे और पत्नी व बच्चे से बताया कि खेत तक जा रहे हैं। पुत्र तुषार के अनुसार, प्रवेश अपनी बाइक से पड़ोस के गांव पाराकुंवर स्थित अपने खेत के लिए निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी जिले में सतरिख थाना क्षेत्र में गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से एक तमंचा और सुसाइड नोट बरामद किया है। सुसाइड नोट में बीमारी से तंग आकर आत्महत्या की बात कही गई है। राइटिंग की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के देवकहा गांव निवासी प्रवेश वर्मा (40) शुक्रवार भोर 4 बजे उठे और पत्नी व बच्चे से बताया कि खेत तक जा रहे हैं। पुत्र तुषार के अनुसार, प्रवेश अपनी बाइक से पड़ोस के गांव पाराकुंवर स्थित अपने खेत के लिए निकला था। करीब 6 बजे प्रवेश का शव उसके खेत के पास गलियारे में पड़ा मिला। उसके सिर के पीछे गोली लगी थी जो खोपड़ी को चीरते हुए बाहर निकल गई। पैर के पास 315 बोर का एक तमंचा भी पड़ा था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तमंचे के साथ एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है।

सुसाइड नोट में बीमारी के कारण आत्महत्या की बात लिखी गई। लेकिन यह सुसाइड नोट प्रवेश द्वारा ही लिखा गया है, इसकी पुष्टि के लिए जांच की जाएगी। पुलिस मामले के संदिग्ध बता रही है। मौके पर पहुंचे एसपी दिनेश कुमार सिंह ने परिजनों के साथ ग्रामीणों से बात की और पूरे मामले की पड़ताल की। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि, सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें