फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर की करंट से मौत, रिटायर्ड दरोगा के घर वारदात

Mon, 14 Nov 2022 08:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी रामऔतार गौतम दुबग्गा के इटौली गांव में फूलेश्वर महादेव मंदिर के पास चार मंजिला मकान का निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ में दुबग्गा में रिटायर्ड दरोगा रामऔतार गौतम के निर्माणाधीन मकान में रविवार देर रात चोरी करने घुसे निसार अंसारी (26) की करंट से मौत हो गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक दुबग्गा सुखबीर सिंह भदौरिया के मुताबिक, ठाकुरगंज निवासी रामऔतार गौतम दुबग्गा के इटौली गांव में फूलेश्वर महादेव मंदिर के पास चार मंजिला मकान का निर्माण करवा रहे हैं। रविवार देर रात चोर निर्माणाधीन मकान का ताला काटकर घुसा था। 
विज्ञापन


पहली मंजिल से प्लंबरिंग पाइप, लोहे के तार सहित कई सामान चोरी कर लिए। सामान छज्जे के रास्ते नीचे उतार रहा था। इस दौरान पास से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, आधार कार्ड से चोर की पहचान हरदोई संडीला निवासी निसार अंसारी के रूप में हुई। आरोपी के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें