फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : नए मतदाता बनाने के साथ मतदाता सूची को अपडेट करेगा आयोग, छह दिन विशेष अभियान चलेगा

Mon, 23 Oct 2023 07:20 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए 27 अक्तूबर से शुरू हो रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाता बनाने के साथ ही मतदाता सूची को अपडेट भी किया जाएगा।
विज्ञापन
नए मतदाता बनाने केे शुरुआत हो चुकी है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची तैयार करने के लिए 27 अक्तूबर से शुरू हो रहे विशेष संक्षिप्त मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाता बनाने के साथ ही मतदाता सूची को अपडेट भी किया जाएगा। रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान की तैयारी समय पर पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सीईओ ने बताया कि 4, 05, 25, 26 नवम्बर और 2 एवं 3 दिसंबर को विशेष अभियान संचालित किया जाएगा। इस दिन सभी बूथों पर बूथ लेवल अधिकारी उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने और संशोधन से जुड़ी कार्यवाही करेंगे।

उन्होंने कहा कि अभियान में जिनका वोटर कार्ड नही बना है वो भी अपना वोटर कार्ड बनवा सकते हैं। इसके साथ जिन मतदाताओं को अपने नाम, पता या अन्य संशोधन करवाना है वो भी आवेदन कर सकते हैं। मतदाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो प्रकार से मतदाता बनने या संशोधन के लिए आवेदन कर सकते हैं। वोटर हेल्पलाइन एप या वेबसाइट से भी मतदाता अपना विवरण मतदाता सूची में देख सकते हैं और संशोधन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। रिणवा ने मतदाता सूची को त्रुटि रहित एवं विवाद रहित बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


मंडलायुक्त को आब्जर्वर नियुक्त किया
सीईओ ने बताया कि मतदाता सूची पुनरीक्षण की गहन समीक्षा के लिए सभी 18 मंडलों के मंडलायुक्त को रोल आब्जर्वर नियुक्त किया है।

ये हैं आवेदन पत्र
फार्म-6 से मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकते हैं। फार्म -7 से किसी मतदाता के नाम पर आपत्ति कर सकते हैं। फार्म -8 से निवास परिवर्तन, मतदाता सूची में संशोधन, मतदाता फोटो पहचान पत्र और दिव्यांग मतदाताओं के चिह्नांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें