मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालू, मौरंग, गिट्टी का आम आदमी से सीधा जुड़ाव है। इनकी कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो। उन्होंने कहा कि इनकी कीमत में वृद्धि से विभिन्न विकास परियोजनाएं भी प्रभावित होती हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि बालू, मौरंग, गिट्टी का आम आदमी से सीधा जुड़ाव है। इनकी कीमतों में अनावश्यक बढ़ोतरी न हो। उन्होंने कहा कि इनकी कीमत में वृद्धि से विभिन्न विकास परियोजनाएं भी प्रभावित होती हैं। उन्होंने इन उप खनिजों का कृत्रिम अभाव पैदा करने वाले कालाबाजारियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
अपने आवास पर शुक्रवार को आयोजित विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़े जलाशयों, बांधों की ड्रेजिंग कराकर पर्याप्त मात्रा में उनकी उपलब्धता करने के लिए समयबद्ध कार्रवाई की जाए। 2016 से बालू मौरंग की रॉयल्टी दरों में बदलाव नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि खनन कार्यों के संबंध में अंतर्राज्यीय परिवहन के लिए विनियमन शुल्क की दर में वृद्धि पर विचार किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी दशा में ओवरलोडिंग न हो।