फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम योगी ने डीजी से मांगा प्लान, सभी अधिष्ठानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच के निर्देश

Wed, 30 Nov 2022 12:28 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को अग्नि दुर्घटनाओं में जन धन के नुकसान को कम से कम करने के लिए और अधिक गंभीर प्रयास करने को कहा है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के सभी अधिष्ठानों और संस्थानों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की जांच होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी सरकारी व निजी अस्पतालों, होटलों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों, अपार्टमेंट्स, शिक्षण संस्थाओं में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और सुरक्षा व्यवस्था की नियमित सघन पड़ताल के निर्देश दिए हैं। उन्होंने पुलिस महानिदेशक फायर सर्विसेज से तीन दिन के अंदर अग्निकांड से जुड़ी घटनाओं पर प्रभावी कार्यवाही के लिए कार्ययोजना मांगी है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों को अग्नि दुर्घटनाओं में जन धन के नुकसान को कम से कम करने के लिए और अधिक गंभीर प्रयास करने को कहा है। साथ ही अग्निशमन विभाग को आपदा प्रबंधन एवं आपात सेवा के रूप में स्थापित करने के लिए प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि अग्निशमन इकाइयां सभी जरूरी उपकरणों सहित न्यूनतम समय में घटनास्थल पर पहुंचने की कोशिश करें। फायर सर्विसेज शासन की अग्निशमन एनओसी की नई प्रक्रिया अपनाए। अग्नि सुरक्षा को लेकर हाल में की गई व्यवस्था के अनुसार कार्रवाई करे।

चुस्त-दुरुस्त कर रहे व्यवस्था
अग्निशमन विभाग के लिए सभी जरूरी उपकरणों की व्यवस्था कराई जा रही है। एनओसी प्रक्रिया को बेहतर और सरल किया गया है। भारत सरकार द्वारा प्रसारित मॉडल फायर एंड इमरजेंसी सर्विस बिल-2019 का अंगीकरण कर दिया गया है। तहसील मुख्यालयों पर अग्निशमन सेवा के अस्थायी संचालन का लक्ष्य पूरा कर सभी तहसीलों पर फायर टेंडर स्टाफ तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव गृह

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें