फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम ने नए आईपीएस अफसरों से की बात, मुख्यमंत्री ने एक-एक अफसर की जानी काबिलियत

Fri, 18 Nov 2022 10:39 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

2017 बैच के ये अफसर एक साल पहले ही जिलों में तैनाती के लिए अर्ह हो चुके थे, लेकिन इन्हें अब जिलों में भेजने की तैयारी है। इस बैच में कुल 14 अधिकारी हैं। इनमें से 13 उपस्थित रहे जबकि सोमेंद्र मीना अपनी शादी से शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
आईपीएस ऑफिसर - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रशिक्षण पूरा कर चुके 2017 बैच के आईपीएस अफसरों को जिलों में बतौर पुलिस कप्तान तैनाती देने से पहले उनसे बात की। पहले डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान ने सभी अफसरों से उनकी कबिलियत पूछी, इसके बाद मुख्यमंत्री ने अफसरों से सवाल जवाब किए। सीएम ने कहा कि आप लोगों को जल्द ही चरणबद्ध तरीके से जिलों में तैनाती दी जाएगी। उन्होंने अफसरों को शासन की प्राथमिकताएं और अपेक्षाएं भी बताईं।

विज्ञापन


2017 बैच के ये अफसर एक साल पहले ही जिलों में तैनाती के लिए अर्ह हो चुके थे, लेकिन इन्हें अब जिलों में भेजने की तैयारी है। इस बैच में कुल 14 अधिकारी हैं। इनमें से 13 उपस्थित रहे जबकि सोमेंद्र मीना अपनी शादी से शामिल नहीं हो सके। सीएम ने पहले एक-एक अफसरों का परिचय जाना फिर जिलों में प्रशिक्षण अवधि में तैनाती के दौरान किए गए उत्कृष्ट कामों के बारे में पूछा। पुलिसिंग को बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगें।

हालांकि अधिकारियों से पहले ही पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन मंगा लिया गया था। सीएम के सामने सिर्फ चार अधिकारियों प्रयागराज में तैनात एएसपी सौरभ दीक्षित, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में तैनात प्रभारी पुलिस उपायुक्त एसएम कासिम आब्दी, गाजियाबाद में तैनात दीक्षा शर्मा और आगरा में एएसपी विकास कुमार का का ही पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें