फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : सीएम ने ली अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के गठन संबंधी बैठक, कहा जल्द करें इस प्राधिकरण का गठन

Sun, 27 Aug 2023 09:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सीएम ने कहा कि अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का जल्द गठन किया जाए। हर नदी की प्रकृति अलग होती है। ऐसे में जलमार्गों के वर्गीकरण के लिए प्राधिकरण ही मानक तय करे। सीएम रविवार को अपने आवास पर प्राधिकरण गठन संबंधी बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन
बैठक करते हुए मुख्यमंत्री योगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम ने कहा कि अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण का जल्द गठन किया जाए। हर नदी की प्रकृति अलग होती है। ऐसे में जलमार्गों के वर्गीकरण के लिए प्राधिकरण ही मानक तय करे। सीएम रविवार को अपने आवास पर प्राधिकरण गठन संबंधी बैठक ले रहे थे। सीएम ने कहा कि अंतर्देशीय जल परिवहन में यात्रियों और कार्गो परिवहन के व्यापक अवसर हैं। प्राधिकरण के जरिए जल परिवहन के अन्य परिवहन साधनों के साथ समन्वय एवं निजी भागीदारी को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस क्षेत्र के विशेषज्ञ को प्राधिकरण का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष बनाया जाए। ट्रांसपोर्ट कमिश्नर इसके सीईओ होंगे। प्राधिकरण नोडल अथॉरिटी के रूप में भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के साथ समन्वय का कार्य करेगा। साथ ही जल परिवहन एवं पर्यटन संबंधित समस्त गतिविधियों की नियमावली भी बनाएगा। पर्यावरण एवं सुरक्षा कानूनों का अनुपालन, जलमार्गों के विकास एवं बेहतर उपयोग के लिए हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण एवं जांच भी प्राधिकरण ही कराएगा। 

विज्ञापन


अंतर्देशीय जल यातायात डेटा का अध्ययन एवं विश्लेषण प्राधिकरण के जरिए हो तथा पर्यटन एवं शिपिंग तथा नेविगेशन संबंधित गतिविधियों के संबंध में वैज्ञानिक अनुसंधान कराए जाएं। परिवहन से संबंधित स्टेकहोल्डर्स एवं अधिकारियों, कर्मचारियों का तकनीकी प्रशिक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि नदियों के जलमार्गों के सदुपयोग एवं विनियमन में जलग्रहण क्षेत्र का निर्धारण, नदियों को चैनलाइज़ करने तथा अविरल प्रवाह के लिए गतिविधि कराना इस प्रोजेक्ट का अहम भाग है। पर्यटन सर्किट मार्ग तैयार करने में भी प्राधिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें