राजस्थान के अलवर में चुनाव प्रचार की शुरूआत करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में प्रचार पर निकलेंगे। दोनों प्रदेशों में हो रहे विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए फिलहाल मुख्यमंत्री का चार दिन कार्यक्रम तय किया गया है। मुख्यमंत्री 4 व 5 नवंबर को छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जगदलपुर, बस्तर और सुकमा जिले में चुनाव प्रचार करेंगे।
विज्ञापन
इसके अलावा मुख्यमंत्री 7 व 8 नवंबर को मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। हालांकि एमपी के किस जिले में सीएम की सभा होगी, अभी तय नहीं हो पाया है। सुत्रों के मुताबिक अन्य राज्यों में भी चुनाव प्रचार के लिए योगी के कार्यक्रम तय किए जा रहे है। जल्द ही उसकी तारीख और स्थान तय किया जाएगा।