फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुख्यमंत्री योगी ने कहा, इंसेफेलाइटिस के हाई रिस्क वाले 18 जिलों की होगी मॉनीटरिंग

Fri, 24 Jun 2022 07:35 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित जिलों में ब्लॉक स्तर पर इंसेफेलाइटिस केयर सेंटर, पीकू  बेड्स, चिकित्साकर्मी हों। पीडियाट्रिक आईसीयू के सफल संचालन के लिए जिलों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्सेज व एईएस और जेई प्रयोगशालाओं में टेक्नीशियन की संख्या पर्याप्त हो।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के बस्ती-गोरखपुर मंडल के 38 जिलों में जापानी इंसेफेलाइटिस का प्रभाव रहा है। इनमें से 18 जिले हाई रिस्क वाले हैं, जहां प्रदेश सरकार ने सतत मॉनीटरिंग के आदेश दिए हैं। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों को सरकारी प्रयास के साथ-साथ जनसहभागिता को भी बढ़ावा देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे बीते पांच वर्ष में जेई से असमय मृत्यु पर 95 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा चुकी है, इसके बावजूद निरंतर सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संबंधित जिलों में ब्लॉक स्तर पर इंसेफेलाइटिस केयर सेंटर, पीकू  बेड्स, चिकित्साकर्मी हों। पीडियाट्रिक आईसीयू के सफल संचालन के लिए जिलों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, स्टाफ नर्सेज व एईएस और जेई प्रयोगशालाओं में टेक्नीशियन की संख्या पर्याप्त हो। उन्होंने उनके प्रशिक्षण की व्यवस्था को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश ने जापानी इंसेफेलाइटिस के कारण रोगियों की संख्या को कम करने के लिए इस बीमारी के खिलाफ  एक मजबूत लड़ाई लड़ी है। साल 2017 में प्रदेश सरकार ने अंतर्विभागीय समिति का गठन कर सभी विभागों ने साथ मिलकर काम किया। इन प्रयासों का सफल परिणाम है कि पिछले चार दशकों से कहर बनी इस बीमारी पर प्रदेश सरकार ने पांच सालों में काबू पा लिया है। अब प्रदेश सरकार इसके उन्मूलन पर तेजी से काम कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें