फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल होगा चौरीचौरा स्वाधीनता संग्राम, स्कूलों में साल भर चलेंगे कार्यक्रम

Thu, 04 Feb 2021 01:43 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग चौरीचौरा की घटना को करेगा पाठ्यक्रम में शामिल 
  • प्रदेश के सभी विद्यालयों में  साल भर आयोजित होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
चौरीचौरा शताब्दी समारोह 2021... - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौरीचौरा के स्वाधीनता संग्राम को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी चौरीचौरा के शहीदों की वीरगाथाएं किताबों में पढ़ने को मिलेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर माध्यमिक शिक्षा विभाग ने चौरीचौरा की घटना को यूपी बोर्ड के पाठ्यक्रम में शामिल करने की कवायद शुरू की है।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि 4 फरवरी से चौरीचौरा शताब्दी वर्ष का आगाज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को शहीदों के स्थल चौरीचौरा का भ्रमण कराया जाएगा। पहले चरण में गोरखपुर मंडल के देवरिया, महाराजगंज, कुशीनगर व गोरखपुर विद्यालयों के विद्यार्थियों को चौरीचौरा शहीद स्थल का भ्रमण कराया जाएगा। इसमें मंडल के निजी स्कूल भी शामिल होंगे।

विद्यार्थियों के लिए होंगी प्रतियोगिताएं
चौरीचौरा शताब्दी समारोह के दौरान प्रदेश के सभी माध्यमिक विद्यालयों में 4 फरवरी से आगामी एक साल तक निबंध, चित्रकला व पोस्टर, क्विज, स्लोगन, कविता लेखन व भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। विद्यालय स्तर पर शुरू होने वाली प्रतियोगिताएं राज्यस्तर तक जारी रहेंगी। तीन फरवरी 2022 को गोरखपुर में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता कराईं जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें