फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मुख्तार अंसारी के करीबी पर सीबीआई का शिकंजा, पीएनबी में फ्राड करने की तहरीर पर एफआईआर

Fri, 09 Sep 2022 01:18 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीबीआई ने इस मामले में शकील हैदर व मेंहदी हसन के अलावा अज्ञात लोक सेवकों और व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी एक अन्य बैंक फ्राड के मामले में शकील हैदर के खिलाफ सीबीआई एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्तार अंसारी के करीबी शकील हैदर के खिलाफ सीबीआई ने एक और एफआईआर दर्ज की है। यह एफआईआर पंजाब नेशनल बैंक के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्याम नारायण पांडेय की तहरीर पर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

पीएनबी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर श्याम नारायण पांडेय ने सीबीआई को पत्र भेजकर शिकायत की थी कि शकील हैदर व उसके रिश्तेदार सैयद मेंहदी हसन ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत से मेसर्स हिंद बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के जरिए यूनाइटेड बैंक आफ इंडिया जो अब पंजाब नेशनल बैंक में मर्ज हो चुका है, की अमीनाबाद पार्क ब्रांच को 43.17 करोड़ रुपये का चूना लगाया। यह रकम क्रेडिट लिमिट व एडहॉक लिमिटेड के जरिए बैंक से निकाली गई।

सीबीआई ने इस मामले में शकील हैदर व मेंहदी हसन के अलावा अज्ञात लोक सेवकों और व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे पहले भी एक अन्य बैंक फ्राड के मामले में शकील हैदर के खिलाफ सीबीआई एफआईआर दर्ज कर चुकी है, जिसकी जांच चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें