फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : मंगलवार को जारी हो सकती है बसपा की चौथी सूची, सातवें चरण की ओर बढ़ा बसपा का कारवां

Mon, 08 Apr 2024 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

बसपा अब तक अधिकृत रूप से 37 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है, जबकि उसके जोनल कोआर्डिनेटर लगातार अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं। इनके नामों पर बसपा सुप्रीमो मायावती की मुहर लगने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए सार्वजनिक किया जा रहा है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बहुजन समाज पार्टी ने छठे और सातवें चरण की सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करनी शुरू कर दी है। पार्टी ने सिद्धार्थनगर की डुमरियागंज सीट से ख्वाजा शमसुद्दीन को, जबकि घोसी सीट से बालकृष्ण चौहान को टिकट दिया है। बालकृष्ण दो दिन पहले ही कांग्रेस छोड़कर बसपा में आए हैं। वह वर्ष 1999 में बसपा सांसद रह चुके हैं। उन्होंने पिछला लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। अब उनका मुकाबला सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अरविंद राजभर और सपा-कांग्रेस गठबंधन के राजीव राय से होगा।

विज्ञापन


बता दें कि बसपा अब तक अधिकृत रूप से 37 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है, जबकि उसके जोनल कोआर्डिनेटर लगातार अलग-अलग सीटों पर प्रत्याशियों का चयन कर रहे हैं। इनके नामों पर बसपा सुप्रीमो मायावती की मुहर लगने के बाद कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए सार्वजनिक किया जा रहा है। तमाम कवायदों के बावजूद बसपा टिकट वितरण में बाकी दलों से पीछे चल रही है। सपा-कांग्रेस गठबंधन में सपा ने अपने कोटे की 62 सीटों में से 48 पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वहीं कांग्रेस भी अपने कोटे की 17 सीटों में से 14 पर प्रत्याशी उतार चुकी है। एनडीए में भाजपा अपने कोटे की 75 सीटों में से 63 पर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर चुकी है, अब उसे केवल 12 सीटों पर प्रत्याशियों का चयन करना है। वहीं राष्ट्रीय लोक दल ने अपने कोटे की दोनों सीटों पर और सुभासपा ने अपने कोटे की एक सीट पर प्रत्याशी का चयन कर लिया है। अपना दल (सोनेलाल) ने अपने कोटे की दो सीटों पर प्रत्याशी का चयन नहीं किया है।

जल्द जारी होगी चौथी सूची
सूत्रों की मानें तो बसपा जल्द अपनी चौथी सूची जारी करने की तैयारी में है। दरअसल स्थानीय स्तर पर घोषणा होने के बावजूद पार्टी द्वारा जारी होने वाली सूची में देरी से प्रत्याशियों के साथ मतदाता भी असमंजस में हैं। प्रत्याशियों को प्रचार करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यह मामला पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचा है, जिसके बाद चौथे और पांचवें चरण के प्रत्याशियों की सूची जल्द जारी करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें