फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : बूथ से प्रदेश स्तर तक संगठन को सक्रिय करेगी भाजपा, वार्ड स्तर पर होगा चुनाव संचालन समिति का गठन

Tue, 27 Dec 2022 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

निकाय चुनाव टलने के आसार के मद्देनजर भाजपा ने लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की रणनीति बनाई है।
विज्ञापन
भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निकाय चुनाव टलने के आसार के मद्देनजर भाजपा ने लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने की रणनीति बनाई है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में निकाय चुनाव की तैयारियों के लिए आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्षों के साथ अग्रिम मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों को उनसे जुड़े क्षेत्र एवं वर्ग में संगठन को सक्रिय करने और सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने का एजेंडा सौंपा गया। उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि चुनाव कभी भी हो, पार्टी चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश महामंत्रियों और क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक में निकाय चुनाव टलने की स्थिति में कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर मंथन हुआ। बूथ कमेटियों को सशक्त बनाने और मंडल समितियों में मजबूत बनाने के लिए सभी जाति समाज के लोगों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। 

मंडल प्रवास योजना के तहत प्रदेश से लेकर जिले तक के प्रत्येक पदाधिकारी मंडलों में प्रवास करने जाएंगे। वहां पर मंडल पदाधिकारियों, सेक्टर व बूथ के पदाधिकारियों व सदस्यों के साथ बैठक कर पार्टी के कार्यक्रमों की समीक्षा करेंगे। बूथ सशक्तिकरण अभियान के तहत पार्टी के प्रत्येक कार्यक्रम, अभियान व योजना के केन्द्र में सेक्टर व बूथ को रखा जाएगा। पन्ना प्रमुखों को भी उनके पन्ने पर अंकित मतदाताओं से नियमित जनसंपर्क करना होगा। बैठक में निकाय चुनाव के लिए पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करने के साथ उनके प्रशिक्षण और सम्मेलन किए जाएंगे। 
विज्ञापन


अग्रिम मोर्चों का संयुक्त सम्मेलन होगा 
भाजपा युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा का संयुक्त सम्मेलन जनवरी के अंतिम या फरवरी के प्रथम सप्ताह में लखनऊ में आयोजित किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सम्मेलन को संबोधित करने आ सकते है। भाजपा ने युवा मोर्चा को अटल भाषण प्रतियोगिता के साथ नव मतदाता संपर्क अभियान और अटल भाषण प्रतियोगिता की जिम्मेदारी दी है।

निकाय चुनाव के लिए तैयार है भाजपा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि पार्टी निकाय चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि ‘हर बूथ हर घर तक भाजपा मंत्र’ के साथ पार्टी घर घर संपर्क करेगी। वार्ड और जिला स्तर पर चुनाव समितियों का गठन कर एक-एक कार्यकर्ता को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर, गोविंद नारायण शुक्ला, रामचंद्र कनौजिया, प्रांशुदत्त द्विवेदी भी मौजूद थे। 

जनवरी में यूपी में प्रवास करेंगे नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री संगठन बीएल संतोष आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश में प्रवास करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नड्डा और संतोष विपक्ष के कब्जे वाली 14 लोकसभा सीटों को 2024 में जीतने के लिए पार्टी की ओर की जा रही तैयारियों की समीक्षा करेंगे। राजधानी लखनऊ में सरकार, आरएसएस  और भाजपा के बीच समन्वय बैठक के साथ निकाय चुनाव, संगठन की नई टीम के गठन पर बात करेंगे। निगम, आयोग और बोर्ड में नियुक्तियों पर भी चर्चा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें