फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, सपा के बहकावे में नहीं आएंगे दलित और पिछड़े

Fri, 30 Dec 2022 11:03 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता को याद है कि एक जाति और समुदाय की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने में करने अड़ंगा लगाया था। इससे साफ है कि सपा की कथनी और करनी में अंतर है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि प्रदेश का पिछड़ा और दलित वर्ग समाजवादी पार्टी के बहकावे में नहीं आएगा। अखिलेश यादव की ओर से भाजपा पर लगाए गए आरोपों का पलटवार करते हुए चौधरी ने कहा कि सपा हमेशा से पिछड़ा और दलित विरोधी रही है।

विज्ञापन


चौधरी ने कहा कि प्रदेश की जनता को याद है कि एक जाति और समुदाय की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव ने सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट को लागू करने में करने अड़ंगा लगाया था। इससे साफ है कि सपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने निकाय चुनाव में पिछड़ी जातियों को आरक्षण दिलाने के लिए आयोग का गठन किया है।

सर्वोच्च न्यायालय में भी एसएलपी दायर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सपा के नेताओं ने सड़क से सदन तक बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान किया है। सपा शासन में दलितों, पिछड़ों पर हुए अत्याचार किसी से छिपे नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें