फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : एटीएस ने जाली नोटों के इनामी तस्कर सुभाष मंडल को वाराणसी से किया गिरफ्तार

Fri, 28 Jul 2023 07:48 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी सुभाष मंडल पाकिस्तान में छपने वाले उच्च गुणवत्ता वाले जाली भारतीय नोटों की तस्करी देश के अलग-अलग राज्यों में करता है। ये नोट उसे बांग्लादेश सीमा पर उसके सहयोगी देते थे।
विज्ञापन
सुभाष मंडल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने जाली नोटों के तस्कर सुभाष मंडल को शुक्रवार को वाराणसी से गिरफ्तार कर लिया। प्रयागराज में पिछले वर्ष जाली नोटों की तस्करी करने वाले गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में सुभाष मंडल वांछित चल रहा था, उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा जिले का निवासी सुभाष मंडल पाकिस्तान में छपने वाले उच्च गुणवत्ता वाले जाली भारतीय नोटों की तस्करी देश के अलग-अलग राज्यों में करता है। ये नोट उसे बांग्लादेश सीमा पर उसके सहयोगी देते थे। उसके खिलाफ प्रयागराज में चार मुकदमे दर्ज हैं। एटीएस ने उसे प्रयागराज के थाना नैनी में दाखिल कराया है। उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी, जिसमें पाकिस्तान से आने वाली नोटों की खेप के नेटवर्क के बारे में पता लगाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें