फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : अखिलेश यादव ने कहा,  संक्रामक बीमारियों की वजह से हाहाकार, अस्पतालों की हालत दयनीय

Tue, 24 Oct 2023 07:47 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा प्रमुख ने कहा कि बरेली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 550 पार पहुंच गया है। वीवीआईपी इलाकों को छोड़कर फागिंग कहीं नहीं हो रही है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने वाली नहीं हैं। डेंगू-मलेरिया, बुखार के मरीजों की अस्पतालों में लम्बी-लम्बी लाइनें लग रही हैं। डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ की भारी कमी के चलते मरीज बिना इलाज भटक रहे है। संक्रामक बीमारियों की वजह से प्रदेश में हाहाकार मचा है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख ने कहा कि बरेली में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 550 पार पहुंच गया है। वीवीआईपी इलाकों को छोड़कर फागिंग कहीं नहीं हो रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि पीजीआई और मेडिकल कॉलेज में तो रात में ही लोग पर्ची बनवाने के लिए लाइन लगा लेते हैं। वीआईपी ड्यूटी के कारण बहुत से डॉक्टर ओपीडी में अनुपस्थित रहते हैं।

रेउसा सीएचसी में ऑन ड्यूटी डॉक्टरों के नदारद होने से मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ रहा है। अखिलेश ने कहा कि सरकार पूंजीपतियों के हित में लगी है। प्राइवेट नर्सिंग होम सरकार से सांठगांठ कर असहाय जनता को लूटने का काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें