सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा, शर्मा तथा शिल्पकार समाज को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में भगवान विश्वकर्मा प्रसिद्ध हैं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विश्वकर्मा जयंती पर विश्वकर्मा, शर्मा तथा शिल्पकार समाज को बधाई देते हुए कहा कि सृष्टि के शिल्पकार के रूप में भगवान विश्वकर्मा प्रसिद्ध हैं।
विज्ञापन
समाजवादी सरकार में विश्वकर्मा समाज के लिए ग्राम सभा की जमीन का पट्टा, विश्वकर्मा, लोहार, बढ़ई समाज के नौजवानों को आईटीआई का प्रमाण पत्र, पुश्तैनी काम करने वालों को रोजगार के साथ विश्वकर्मा जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था। भाजपा सरकार ने पूजा पर्व पर घोषित सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर विश्वकर्मा समाज का अपमान किया है। उधर, सपा मुख्यालय पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी ने भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।